शादी के 6 साल बाद साल 2018 के 1 जनवरी को सुनिधि ने एक बेटे को जन्म दिया। सुनिधि चौहान का बेटा देखने में बेहद क्यूट है। उसकी पहली तस्वीर जब मीडिया में आई तो वह देखते ही देखते खूब वाय-रल हो गयी थी। सुनिधि चौहान ने अपने बेटे का नाम तेग़ सोनिक रखा है। इनका बेटा मीडिया में हमेशा छाए रहने वाले क्यूट बेबी तैमूर अली खान को भी क्यूटनेस में टक्कर देता है। गौरतलब है कि तेग 1 जनवरी 2019 को 1 साल के पूरे हो गए हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हितेश के साथ सुनिधि की दूसरी शादी है इससे पहले साल 2002 में इन्होंने कोरियोग्राफर बॉबी खान से शादी की थी हालांकि किन्ही कारणवश इनकी शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पायी। आपको बता दें सुनिधि चौहान का जन्म 14 अगस्त 1983 को नई दिल्ली में हुआ था। 4 साल की छोटी सी अवस्था में इन्होंने गायकी शुरू की थी। टेलीविजन पर इन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो ‘मेरी आवाज सुनो’ से प्रसिद्धि हासिल की। इन्होंने इस रियलिटी शो को जीतकर ‘लता मंगेशकर ट्रॉफी’ पर अपना कब्जा जमाया था।
इंडस्ट्री में सुनिधि को पहचान रामगोपाल वर्मा की फ़िल्म ‘मस्त’ से मिली। इस फिल्म में सुनिधि चौहान द्वारा गाया गाना ‘रुकी रुकी सी है जिंदगी’ बहुत ही पॉपुलर हुआ था। इस गाने के सुनिधि 14 नॉमिनेशन मिले थे , जिनमे से सुनिधि को 2 फिल्मफेयर अवार्ड 1 जे सिने अवार्ड और दो स्टार स्क्रीन अवार्ड मिले। इसके साथ ही सुनिधि को नई संगीत प्रतिभा खोज के तहत आर.डी अवार्ड से भी नवाजा गया।
सुनिधि चौहान ने अपने करियर में अब तक 3000 से भी अधिक गाने गाए हैं। इसके अलावा सुनिधि चौहान कई सिंगिंग रियलिटी शोस में बतौर जज भी नजर आई हैं। सुनिधि चौहान ने हिंदी गानों के साथ-साथ मराठी, कन्नड़, तेलुगू, तमिल, बंगाली, पंजाबी, असमी, नेपाली तथा उर्दू भाषा के गानों में भी अपनी आवाज दी है।





إرسال تعليق