1. हर इंसान प्यार चाहता है कोई भी ये नही चाहता है कि उसका अपमान हो। यदि कोई किसी का अपमान करता है तो बहुत दुःख पहुँचता है। लेकिन अगर बिना गलती के किसी का कोई बड़ा अपमान कर बैठे तो हमे उसे भुला देना चाहिए इससे आपके आपसी रिश्तो में मिठास रहती है। यदि आप दुसरो को सम्मान दोगे तो सामने वाला भी आपकी इज्जत करता है। इसलिए आपको हमेशा सभी के साथ अच्छे से पेश आना चाहिए।
2. जब कोई लडकी अपना घर छोडकर शादी के बाद किसी दुसरे घर में जाती है तो वो घर और परिवार उसके लिए बिलकुल नया होता है उसे उनके साथ ढलने में समय लग सकता है। ऐसे में कुछ बातो को लेकर उसकी परिवार वालो के साथ बहस भी हो सकती है। इससे केवल लड़ाई ही होगी इसलिए आपको चाहिए कि आप लड़ाई बढाने की बजाय कोई बीच का रास्ता निकाल लें जिससे आपके और उनके रिश्तों में मिठास बनी रहे।
3. ज्यादातर घरो में ये देखने को मिलता है जब लडकी नए घर में जाती है तो वह अपना अलग ही घर बनाना शुरू कर देती है। थोड़ी सी बात पर ही वह रूठकर लड़ाई कर बैठती है। परिवार में फूट डालने की कोशिश करने लगती है। इससे परिवार बिखर जाता है. लेकिन अगर आप ससुराल में इज्जत पाना चाहते है तो आपको घर परिवार को हमेशा साथ लेकर चलना है उनकी हर बात को मानना है तभी आपकी ससुराल के साथ साथ बाहर भी इज्जत होगी।




إرسال تعليق