डब्बू रतनानी के लिए सनी लियोनी ने सिल्वर मोनोकनी में कराया 'HOT' फोटोशूट


बॉलीवुड की बोल्ड अदाकारा सनी लियोनी अपने नए फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सनी का यह फोटोशूट सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने किया है, जिसमें वह बेहद हॉट नजर आ रही हैं।


इस तस्वीर में सनी स्लिवर कलर की मोनोकनी में हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं, जिसमें वह अपनी टोन बॉडी को फ्लान्ट करती नजर आ रही हैं। अपने ग्लैमरस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने आई मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और टैसल इयरिंग्स पहने हुए हैं।


सोशल मीडिया पर सनी की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को डब्बू रतनानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।


यह तस्वीर उन्होंने डब्बू रतनानी की फोटोग्राफी के 25 साल पूरे होने की खुशी में शेयर की।


आपको बता दें कि इससे पहले रतनानी के कैलेंडर 2018 के लिए सनी लियोनी काम वाली बाई बन गई थीं और उनका ये लुक काफी वायरल भी हुआ था। इतना ही नहीं डब्‍बू के फोटोशूट के लिए सनी ने कई बार टॉपलेस फोटोशूट करया है, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। 

Post a Comment

أحدث أقدم