ग्रीन शर्ट और व्हाइट स्कर्ट की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई सपना चौधरी


हरियाणा की सिंगर और डांसर सपना चौधरी मीडिया में काफी सर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनका और पंजाबी गायक दलेर मेहंदी का गाना ‘बावली तरेड़’ लॉन्च हुआ है। इसने यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है। और देखा जाए तो कुछ ही दिनों में लाखों दर्शकों ने इसे देखकर पसंद भी किया है।


सोशल मीडिया पर सपना चौधरी की फोटो और वीडियो जब भी अपलोड की जाती है थोड़ी ही देर में काफी लाइक्स और कमेंट्स बटोर लेती हैं और तेजी से वायरल भी होती हैं।


हाल ही में खबर आई थी कि सपना चौधरी पहाड़ों पर छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक और फोटो अपलोड की है जिसमें वह सड़क के बीच में लेटी हुई हैं।


जैसे ही सपना चौधरी ने ये फोटो अपलोड की लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि सपना चौधरी ने इस दौरान ऑलिव ग्रीन शर्ट और व्हाइट स्कर्ट पहनी हुई है। जो सोशल मीडिया पर ट्रोल होने का कारण बना है।


पहाड़ी वादियों को निहारती हुईं सपना इनमें से एक तस्वीर में सड़क पर लेटी हुईं और एक दूसरी तस्वीर में सड़क पर ही बैठी हुई स्माइल कर रही हैं। अक्सर देसी स्टाइल में रहने वालीं सपना का यह वेस्टर्न लुक उनके फैंस को जरा भी पसंद नहीं आया। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा।

Post a Comment

أحدث أقدم