दुनिया में कई ऐसी घटनाएं हो जाती जिनके बारे में जानकर हमें यकीन ही नहीं होता, ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिका के कंसास में, जब एक ही स्कूल की सात टीचर एक साथ प्रेग्नेंट हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल की सातों टीचर अक्टूबर महीने में बच्चों को जन्म दे सकती हैं।
खबरों के मुताबिक, कंसास के ओक स्ट्रीट प्राथमिक स्कूल में कुल 14 टीचर पढ़ाती हैं। जिनमें से अब आधी टीचर यानि सात टीचर्स ने एक साथ मैटरनिटी लीव के लिए अप्लाई किया। जिससे स्कूल के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है कि सात टीचर्स के एक साथ स्कूल से जाने के बाद बच्चों को कैसा पढ़ाया जाएगा।
स्कूल में पढ़ाने वाली एक टीचर का कहना है. वह बेहद रोमांचित हैं कि एक साथ सात टीचर मां बनने जा रही हैं। वहीं इस स्कूल की प्रिंसिपल एश्ले मिलर का कहना है कि, इससे पहले मार्च और अक्तूबर में ही दो टीचर ने बच्चों को जन्म दिया था और अब एक साथ सात टीचर्स के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनकर वो बेहद हैरान हैं।
एश्ले मिलर ने एक स्थानीय न्यूज चैनल से बातचीत में मजाकिया लहजे में कहा कि अब उन्हें 'पैंपर्स या हगीज जैसे एक प्रायोजक' की जरूरत है। साथ ही उन्होंने मजाक करते हुए ये भी कहा कि लोग अब उनके स्कूल का पानी तक नहीं पीते।

प्रिंसिपल एश्ले का कहना है कि जब सातों टीचर मैटरनिटी लीव पर जाएंगी तो उनकी जगह स्कूल में दूसरी टीचर्स को पढ़ाने के लिए बुलाया जाएगा। एश्ले के मुताबिक सातों टीचर कुल आठ बच्चों को जन्म देंगी, क्योंकि इनमें से एक टीचर के गर्भ में जुड़वां बच्चे पल रहे हैं।

إرسال تعليق