दूल्हा बनकर नामांकन भरने आया उम्मीदवार कहा "मैं राजनीति का दामाद हूं"


लोकसभा में चुनाव लड़ने के लिए सभी उम्मीदवार अपना नामांकन भर रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आप दंग रह जाएंगे. सोमवार को शाहजहांपुर जिले के लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी सेहरा बांध घोड़ी पर सवार होकर बैंड बाजे की धुन पर नाचते हुए बारातियों के साथ नामांकन भरने पहुचां।

ये उम्मीदवार संयुक्त विकास पार्टी का प्रत्याशी है. इस प्रत्याशी का नाम वैद्यराज किशन है। ये उम्मीदवार घंटाघर से दूल्हा बनकर घोड़ी पर सवार होकर नामांकन भरने जा रहा था। इसी बीच कलेक्ट्रेट से पहले ही उसकी बारात को रोक लिया गया और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे घोड़ी से उतार दिया। घोड़ी से उतरने के बाद वहां कलेक्ट्रेट तक पैदल गया और नामांकन पत्र दाखिल किया।

पत्रकारों से बातचीत में इस उम्मीदवार ने कहा, मैं राजनीति का दामाद हूं। आज उसकी शादी की सालगिरह है, इसलिए आज मैं दूल्हा बनकर नामांकन भरने आया हूं। बता दें कि किशन ने पिछले लोकसभा चुनाव में भी ऐसे ही अनोखे अंदाज में नामांकन भरा था। उसने पिछली बार अर्थी पर लेट कर नामांकन कराया था। वहीं, इससे पहले वह भैंसा गाड़ी पर सवार होकर भी नामांकन करा चुका है।

Post a Comment

أحدث أقدم