अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में अजय देवगन, रकुलप्रीत और तब्बू के साथ बड़े ही कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। अजय ने दोनों पैरों को दो कार पर रखा हुआ है जबकि रकुलप्रीत और तब्बू अलग-अलग कारों पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। दोनों ने एक ही रंग के कपड़े पहन रखे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अजय देवगन की ये फिल्म 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ये फिल्म डायरेक्टर लव रंजन के प्रोडक्शन में बनी है। जबकि भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुराग गर्ग ने इसे को-प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को डायरेक्टर अकीव अली ने डायरेक्ट किया है।

إرسال تعليق