हॉलीवुड मॉडल की ड्रेस कॉपी करने पर ट्रोल हुईंं उर्वशी रौतेला, देखें तस्वीरें!


एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बॉलीवुड में फेम पाने से पहले 2015 में भारत को मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया। उन्होंने सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती  और हेट स्टोरी जैसी फिल्मों में काम किया है। उर्वशी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं।


उर्वशी रौतेला और जॉन अब्राहम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में जहां जॉन कैजुअल लुक में नजर आ रहे है, वहीं उर्वशी ने पिंक कलर की हॉट ड्रैस पहनी हुई है। अपनी इसी ड्रेस की वजह से उर्वशी ट्रोल हो गई है।


दरअसल, उर्वशी ने जो ड्रैस पहनी है, वैसी ही सेम ड्रेस हॉलीवुड स्टार कायली जेनर ने पहनी है। बताया गया है कि काइली ने ये ड्रेस अपने बर्थडे पर पहनी थी। जानकारी के लिए बता दें कि उर्वशी ने कायली की ड्रेस की फेक कॉपी पहनी है।


काम की बात करें तो उर्वशी जल्द ही जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'पागलपंती' में नजर आएंगी। वायरल हो रही ये तस्वीर फिल्म के सेट की ही है।

Post a Comment

أحدث أقدم