आप भी जाने इस सूर्य ग्रहण का आपकी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा


ज्योतिष में ग्रहण का बहुत ज्यादा महत्व है। धार्मिक मान्यतानुसार सूर्य ग्रहण व चंद्रग्रहण में गंगा स्नान से श्रेष्ठ फल की प्राप्ति होती है। साल 2019 का पहला सूर्यग्रहण रविवार, 6 जनवरी को है। यह सूर्यग्रहण चीन,जापान,कोरिया,रूस दिखेगा। यह ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा, लिहाजा भारत में सूतक मान्य नहीं होगा लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों, अर्थव्यवस्था, प्रकृति और राजनीति पर देखने को मिलेगा। अतःधार्मिक दृष्टि से कोई विशेष महत्त्व नही है फिर भी जाने इस सूर्य ग्रहण का आपकी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि :- भौतिक लाभ व आनंद की प्राप्ति होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। धन का सुख मिलेगा। जीवनसाथी से प्रेम और दर्द दोनों मिलेंगे, रिश्ते में तालमेल बनाए रखना होगा। शुभ समाचार से प्रसन्न होंगे।

वृष राशि :- आपको ईर्ष्या करने वालों से सावधान रहना होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिश्रम में अवरोध, पराक्रम व धन वृद्धि।

मिथुन राशि :- मान-सम्मान मिलेगा लेकिन निर्णय समझदारी से लें। जीवनसाथी से तालमेल की कमी हो सकती है।

कर्क राशि :- मानसिक और शारीरिक कष्ट मिल सकता है। बेचैनी महसूस करेंगे।

सिंह राशि :- किसी प्रियजन या खास व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। विपरीत लिंगी व्यक्ति से लाभ मिलेगा। बुद्धि एवं धन वृद्धि, वाणी में तीव्रता।

कन्या राशि :- कोई अपना ही आपको नुकसान पहुंचा सकता है। गलत फैसले से कष्ट होगा। अध्ययन में अवरोध, दाम्पत्य में तनाव। 

तुला राशि   :- व्यापार में लाभ मिलेगा। कहीं से अटका हुआ धन मिल सकता है। किसी प्रतिद्वंद्वी से तनाव व लाभ दोनों संभव है। संतान को लेकर परेशान होंगे। सलाहकारों से उलझन संभव है।

वृश्चिक राशि :- लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भागदौड़ के बाद आपके काम सफल होंगे। धन, बुद्धि एवं विद्या वृद्धि, वाणी में तीव्रता। 

धनु राशि :- आपकी राशि में सूर्यग्रहण लगने जा रहा है इसलिए आपको कष्ट, धोखा, षड्यंत्र का सामना करना पड़ सकता है। गलत निर्णय से क्षति हो सकती है। मानसिक कष्ट संभव है। 

मकर राशि :- माता और परिवार के किसी सदस्य के कारण कष्ट हो सकता है। करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। थकान महसूस करेंगे। धन का अपव्यय होगा।

कुम्भ राशि :- मानसिक रूप से बेचैनी रहेगी। जीवनसाथी से उलझन व उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। परिजनों से क्षणिक सुख और कष्ट दोनों मिल सकते हैं। आय में वृद्धि ,सम्मान में वृद्धि। 


मीन राशि :- सम्पत्ति व राजनैतिक लाभ मिल सकता है। क्रोध में वृद्धि, सम्मान एवं परिश्रम में अवरोध, आय में वृद्धि। 

Post a Comment

أحدث أقدم