इस साल का पहला सूर्यग्रहण 6 जनवरी यानी की आज है। यह पूर्ण नहीं बल्कि आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो कि सुबह 5 बजे से शुरू होकर 9.18 तक चलने वाला है। इसके बाद अगला ग्रहण इसी महीने 31 जनवरी को पड़ने वाला है।हालांकि भारत में यह दिखाई नहीं देगा। लेकिन फिर भी आप सूर्यग्रहण खत्म होने पर ये उपाय करेंगे तो खुल सकते है आपकी किस्मत के ताले।
1. मान्यता है कि ग्रहण के तुरंत बाद किसी भी काम को करने से पहले नहाना चाहिए। सिर्फ खुद को ही नहीं बल्कि घर में मंदिर में मौजूद सभी भगवानों की मूर्तियों को भी नहलाना या फिर गंगाजल छिड़कना चाहिए।
2. ज्योतिषों और पंडितों की मानें तो उनके अनुसार ग्रहण के वक्त खुले आकाश में निकलने के लिए मना किया जाता है। खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं, बुज़ुर्गों, रोगी और बच्चों को भी।
3. शारीरिक शुद्धि के बाद मानसिक शांति के लिए भी ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
4. ग्रहण खत्म होने के बाद दान करने का भी खास महत्व है। ग्रहण खत्म होते ही जितना संभव हो दान जरूर करना चाहिए।
5. घर के मंदिर में भगवान को ग्रहण खत्म होने के बाद नए वस्त्र पहनाएं। इसके अलावा गाय को रोटी खिलाने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-संपदा की कमी नहीं होती है।

إرسال تعليق