हाल ही में बॉलीवुड को 'सिंबा', 'गोलमाल', 'सिंघम' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी कई हिट फ़िल्में देने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने हाल ही में अपनी फिल्मों के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। रोहित का कहना है कि वह कभी भी अपनी फिल्मों में सेक्स सीन, किसिंग सीन और बिकीनी सीन नहीं रखेंगे। वैसे भी उनकी सभी फ़िल्में कॉमेडी या एक्शन पर आधारित होती है।
क्यों नहीं देते कोई सेक्स:
रोहित ने मीडिया से हुई बातचीत के दौरान कहा कि, 'एक डायरेक्टर होने के नाते, जब भी मैं कोई फिल्म बनाता हूं अपने दर्शकों को हमेशा अपने दिमाग में रखता हूं। एक सर्वे के मुताबिक टीवी पर मेरी फिल्मों को सबसे ज्यादा देखा जाता है, क्योंकि मेरी फिल्में फैमिली ऑडिएंस की कैटिगरी में आती हैं।
ये है इसका खास कारण:
जब रोहित से ये पूछा गया कि क्या उनकी कोई हिरोइन कभी भी बिकीनी और स्मूच सीन करती नहीं दिखाई देगी? तो इसके जवाब में रोहित ने कहा कि, 'जी हां, जिस तरह की फिल्म मैं बनाता हूं, वैसी ही फिल्में बनता रहूंगा। कभी भी सेक्स ऑरीएन्टड, बिकीनी और स्मूच सीन वाली फिल्में नहीं बनाऊंगा।



إرسال تعليق