OPPO ने लांच किया R17 PRO का किंग ऑफ ग्लोरी एडिशन, जानिए दमदार फीचर्स


हाल ही में Oppo द्वारा R17 Pro का किंग ऑफ ग्लोरी एडिशन लॉन्च कर दिया गया है। इस नए एडिशन में फ़ोन पहले से भी अधिक सुंदर नजर आ रहा है। आपको बता दें कि यह Oppo का न्यू ईयर एडिशन है और इसका नाम किंग ऑफ ग्लोरी एडिशन कंपनी ने रखा है। ख़ास बात यह है कि इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

स्पेसिफिकेशन: 

Oppo R17 Pro स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज पेश किया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन की कीमत कंपी ने RMB 4,299 ( करीब 44,000 रुपए ) रखी है. कीमत काफी अधिक है, लेकिन फीचर भी उतने ही दमदार है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा। 

कैमरा सेटअप:

इस फोन में 12 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 20 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलेगा। जबकि सेल्फी के दीवानों को इसमें 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा रहा है। पावर के लिए ओप्पो ने इसमें 3,700mAh की बैटरी दी है।

Post a Comment

أحدث أقدم