दरअसल, शाओमी ग्लोबल के प्रवक्ता डोनोवन सोंग एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें शाओमी के प्रेसिडेंट और को फाउंडर बीन लीन एक स्मार्टफोन का प्रोटोटाइफ इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए पूछा है कि आपको क्या लगता है, इस स्मार्टफोन का नाम क्या होना चाहिए।
शाओमी के इस स्मार्टफोन का नाम चाहे जो हो, लेकिन ये एक फोल्डेबल स्मार्टफोन है। शाओमी का ये स्मार्टफोन देखने में किसी टैबलेट की तरह नजर आता है और इसे आप दोनों साइड से फोल्ड कर सकते हैं। फोल्ड करने के बाद ये एक स्मार्टफोन के साइज का हो जाता है। जिसे आप एक हाथ से इस्तेमाल कर सकते हैं।
हालांकि इस स्मार्टफोन के संबंध में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि ये एक प्रोटोटाइप है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी एक फोल्डेबल फोन का वीडियो सामने आया था, जिसे शाओमी का फोल्डेबल फोन बताया जा रहा था। शाओमी ने हाल में ही चीन में नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 लॉन्च किया है, जिसमें कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
Check out this special video from #Xiaomi President and Co-founder Bin Lin, showing off a very special phone prototype... 😎— Donovan Sung (@donovansung) 23 January 2019
What does everyone think we should name this phone? 🤔#InnovationForEveryone pic.twitter.com/1lFj3nM7tD

إرسال تعليق