जानिए! मनी प्लांट के पौधे को लेकर वास्तुशास्त्र के नियम


आपने देखा होगा अधिकतर घरों में लोग मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं और लोगों की मान्यता होती है कि जैसे-जैसे ये पौधा बढ़ता है वैसे वैसे घर में बरकत होती है। मनी प्लांट के पौधे के बारे शास्त्रों में भी वर्णन किया गया है। शास्त्रों के अनुसार जिस घर में मनी प्लांट का पौधा होता है उस घर से नकारात्मकता दूर रहती है और घर में धन संपदा बनी रहती है। मनी प्लांट के पौधे को लेकर वास्तुशास्त्र में भी कुछ नियम बनाए गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में....

1. वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है, अगर ये पौधा इस दिशा में लगाया जाए तो इससे घर के मालिक को लाभ होता है।

2. मनी प्लांट के पौधे को घर के बाहर लगाना सही नहीं माना जाता है, इसे हमेशा घर के अंदर लगाना चाहिए।

3. वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे का सूखना सही नहीं माना जाता है, अगर इसकी पत्तियां सूखने लगें तो इन्हें हटा देना चाहिए।

4. वहीं इसको लेकर एक मान्यता ये भी है कि इस पौधे को खरीदने के बजाय अगर किसी दूसरे के घर से चुराकर लाकर लगाया जाए तो ये ज्यादा शुभ फलदायक रहता है।

Post a Comment

أحدث أقدم