आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या उपहार है जो आपके दोस्त को तरक्की की राह पर ले जाएगा तो आपको बता दें कि ये गिफ्ट है लाफिंग बुद्धा, आप आपने दोस्त को लाफिंग बुद्धा गिफ्ट कर सकते हैं। जब आप अपने दोस्त को लाफिंग बुद्धा गिफ्ट करेंगे तो उसकी किस्मत चमक उठेगी और सफलता उसके कदम चूमेगी। आप सोच रहे होंगे की आखिर लाफिंग बुद्धा का इतना महत्व क्यों है तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...
वास्तुशास्त्र में लाफिंग बुद्धा को बहुत ही शुभ माना जाता है और जब ये किसी को गिफ्ट किया जाता है जो गिफ्ट लेने वाले के भाग्य ही खोल देता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार किसी का गिफ्ट किया हुआ लाफिंग बुद्धा घर में रखने से धन की कमी नहीं रहती है। अगर किसी को व्यापार -व्यवसाय में सफलता नहीं मिल रही है तो उसके लिए भी लाफिंग बुद्धा बहुत ही लाभदायक होता है।



إرسال تعليق