Huawei ने 7,500MAH की महाबैटरी के साथ लांच किया नया टैबलेट, जानें फीचर्स


Huawei इन दिनों अपने कई स्मार्टफोन से बाजार में धूम मचा रही है। इस कंपनी ने अपना एक नया टैबलेट बाजार में पेश किया है। कंपनी के इस नए टैबलेट का नाम MediaPad M5 लाइट है। इस टैबलेट की खासियत एल्युमिनियम बॉडी और quartet स्पीकर है। ये स्पीकर हुवावे 5.1 साउंड सिस्टम पर काम करते हैं जो आपको 3D साउंड एक्सपीरियंस देंगे। 

स्पेसिफिकेशन:


कंपनी ने MediaPad M5 Lite को Champagne Gold और Space Grey कलर ऑप्शन में पेश किया है, हालांकि हुवावे ने इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है। लेकिन जल्द ही इसके कीमत सबके सामने होगी। कंपनी ने इस नए टैबलेट में यानी कि MediaPad M5 Lite में 10.1 इंच डिस्प्ले दी है जिसका रिजॉल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल्स और एस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है।


कैमरा फीचर्स:

कंपनी ने टैबलेट को दो वेरिएंट 3GB रैम + 32GB स्टोरेज और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज में उतारा गया है और इसमें Kirin 659 SoC चिपसेट का इस्तेमाल किया है। टैबलेट के रियर में 8MP का अॉटोफोक्स कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके साथ ही टैबलेट में 7,500mAh महाबैटरी दी गई है।यह EMUI 8.0 पर ऑपरेट होता है जो एंड्रॉइड 8.0 ओरियो पर बेस्ड है। 

Post a Comment

أحدث أقدم