शरीर का वजन कम करने के लिए मेटाबॉलिज्म एक हद तक जिम्मेदार होता है। अगर आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट कम होगा तो आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। मेटाबॉलिज्म शरीर को एनर्जी प्रदान करने और सेल्स बनाने में मदद करता है। जिससे वजन तेजी से कम होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाने में मदद करते हैं।
अपनाएं ये फूड्स:
# शरीर के मेटाबॉलिज्म लेवल को बढ़ाना चाहते हैं तो अपने खाने में प्रोटीन युक्त आहार को शामिल करें। जैसे- दूध, डेयरी प्रोडक्ट, मछली, समुद्री भोजन आदि।
# हरी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होते हैं जो शरीर का बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। खासतौर से पालक शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने का काम करते हैं।
# मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए विटामिन सी युक्त फलों का सेवन फायदेमंद होता है। जैसे संतरा नींबू में विटामिन सी की मात्रा मौजूद होती है।

إرسال تعليق