महिलाएं सेक्स किस लिए करती है। इस विषय पर टेक्सस यूनिवर्सिटी ने एक स्टडी कराई। इस स्टडी के रिजल्ट चौंकाने वाले थे। रिजल्ट के मुताबिक महिलाएं पुरुषों के साथ के साथ सेक्स केवल इसलिए करती थी कि उनकी मैरिज लाइफ में शांति बनी रहे या वह बिना वजह के सिरदर्द से बची रहें। कुछ महिलाएं पुरुषों के साथ दया भाव लेकर सेक्स करती है। वहीं कुछ महिलाएं पुरुषों से गिफ्ट लेने के लिए सेक्स करती है।
सर्वे में हुआ खुलासा:
टेक्सस यूनिवर्सिटी में साइकॉलजी के प्रफेसर्स सिंडी मेस्टन और डेविड बस की लिखी किताब- ‘वाय विमिन हैव सेक्स’ में करीब 200 वजहों का जिक्र है। रिसर्च के दौरान देखा गया कि ज्यादातर पुरुषों को महिलाएं सेक्शुअली अट्रैक्टिव लगती हैं, जबकि महिलाओं को पुरुषों में ऐसी कोई बात नज़र नहीं आती। रिसर्च के दौरान प्रफेसर मेस्टन ने 1000 महिलाओं का इंटरव्यू किया था।
क्यों बनाती है शारीरिक संबंध:
# आध्यात्मिक अहसास: एक महिला ने कहा कि वह सेक्स इसलिए करती है ताकि उसे आध्यात्मिक अहसास हो सके। 84 फीसदी महिलाओं ने माना कि वे सेक्स इसलिए करती हैं ताकि उनकी जिंदगी में शांति बनी रहे या उनकी घर-संसार की जरूरतें पूरी होती रहें।
# दया: इस रिसर्च में यह भी पता चला कि महिलाएं ऐसे पुरुषों के प्रति ज्यादा आकर्षित होती हैं, जो लंबे हों, जिनकी आवाज़ रौबदार हो और जिनके शरीर से मदहोश कर देने वाली महक आती हो। एक महिला ने कहा कि मैं कई पुरुषों के साथ सिर्फ इसलिए सोई क्योंकि मुझे उन पर दया आ रही थी।
# चीजों को हासिल करना: कुछ महिलाएं अपने स्वार्थ के लिए सेक्स का इस्तेमाल करती हैं। करीब 10 महिलाओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने गिफ्ट्स लेने के कारण सेक्स किया। कुछ ने कहा कि मैंने किसी पुरुष के साथ इसलिए संबंध बनाए क्योंकि उसने मेरे लिए एक शानदार डिनर का आयोजन किया।
# सेक्शुअल परफॉर्मंस: यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स पर किए गए इस सर्वे में 10 में से 6 ने माना कि वे आमतौर पर ऐसे पुरुष के साथ सो चुकी हैं जो उनका बॉयफ्रेंड नहीं हैं। कुछ ने कहा कि वह सेक्स इसलिए करती हैं ताकि अपनी सेक्शुअल परफॉर्मंस को इंप्रूव कर सकें।





إرسال تعليق