आप सभी जब भी साफ-सफाई करते हैं तो झाड़ू का काम होता है और झाड़ू के बिना घर साफ़ रख पाना मुश्किल है। ऐसे में शास्त्रों के अनुसार झाड़ू के संबंध में कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं जिन्हे जानने के बाद आप झाड़ू का महत्व समझ पाएंगे।
# शास्त्रों के अनुसार झाड़ू को धन की देवी महालक्ष्मी का ही प्रतीक रूप माना जाता है और इसके पीछे एक वजह है जो यह है कि झाड़ू ही हमारे घर से गरीबी रूपी कचरे को बाहर निकालती है और साफ-सफाई बनाए रखती है।
# अगर हमारा घर साफ और स्वच्छ रहेगा तो हमारे जीवन में धन संबंधी कोई भी परेशानी नहीं आएगी, इसी के साथ पुरानी मान्यताओं के अनुसार लोग आज भी झाड़ू पर पैर लगने के बाद उसे प्रणाम करते हैं।
# झाड़ू पर पैर लगने से महालक्ष्मी का अनादर होता है इस वजह से झाड़ू पर पैर नहीं लगना चाहिए वरना आपके घर में गरीबी आ सकती है।

إرسال تعليق