सेहत: सुबह खाली पेट चाय पीने के सेहत पर नुकसान


अक्सर सभी लोग अपने दिन के शुरुआत, सुबह सवेरे एक कप चाय से करते हैं। यह अलग बात है कोई काली चाय पीता है तो कोई हरी चाय। किसी को पत्ती वाली चाय पसंद है तो कोई टी बैग से चाय बनाता है। इसटेंट, लेमन, मशीन वाली चाय भी आधुनिक टेक्नोलोजी के देन है। किसी भी प्रकार की हो और किसी भी विधि से बनी हो, लेकिन सुबह एक चाय की प्याली हाथ में होनी ही चाहिए।

सुबह चाय पीने के नुकशान:

# चाय में कुछ इस तरह के ऐसिड होते हैं जिनके कारण सुबह खाली पेट चाय पीने से वो पेट के रस में रिएक्शन करते हैं और कुछ लोगों को मतली जैसा महसूस होता है।

# कुछ लोगों का मानना है की बिना दूध की चाय पीने से शरीर का मोटापा कम होने लगता है। इस कारण अपनी फिगर को लेकर जो कौन्श्स होते हैं वो इस तरह की काली चाय का सेवन ज्यादा करने लगते हैं। उन लोगों के लिए ये सलाह है की ज्यादा काली चाय का सेवन पेट के लिए ठीक नहीं है।

# जो लोग चाय में ज्यादा दूध मिलकर पीना पसंद करते हैं वो अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। इसकी मुख्य वजह जरूरत से ज्यादा दूध को चाय में मिलाना है। अधिक दूध चाय के एंटी औक्सीडेंट तत्व का खात्मा कर देता है।

# खाली पेट सुबह चाय अधिक मात्रा में पीने से पेट में अल्सर और एसिडिटी की समस्या खड़ी हो सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم