राहुल गाँधी अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे रहते है। राफेल विमान डील को लेकर लगातार चल चल रही राजनीति और बयानबाजी में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से बीजेपी पर बयानी हमला बोला है। इस बार कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को इस मुद्दे पर घेरते हुए उन्हें एक 24 घंटे का यह चैलेंज दिया है।
जाँच के लिए 24 घंटे का समय:
दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को राफेल डील मामले का सच सामने लाने के लिए इसकी जांच संसद की संयुक्त समिति से करवाए जाने की चुनौती दी है। इतना ही नहीं राहुल गाँधी ने अपनी इस मांग का जवाब देने के लिए अरुण जेटली को मात्रा 24 घंटे का समय दिया है।
सुरक्षा व्यवस्था के साथ समझौता:
गौरतलब है कि वित्त मंत्री जेटली ने बुधवार को ही न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए अपने बयान में राहुल गांधी को प्राइमरी स्कूल का बच्चा बताया था। उन्होंने कांग्रेस पर यह आरोप भी लगाया था कि वो देश की सुरक्षा व्यवस्था के साथ हमेशा ही समझौता करती आई है।

إرسال تعليق