महिलाओं का शरीर बहुत ही नाजुक होता है। त्वचा पर आसपास के माहौल का असर जल्दी होता है। हम अपनी त्वचा को चाहे कितना भी बचाने या कवर करने की कोशिश कर ले पर सूरज की हानिकारक किरणें और प्रदूषण त्वचा को नुकसान पहुंचा ही देते हैं। ऐसे में ज्यादातर लड़कियों और महिलाओं को टैनिंग की समस्या हो जाती है।
टैनिंग की समस्या से छुटकारा:
# नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। जो एजिंग स्पॉट्स और सूरज से क्षतिग्रस्त त्वचा को स्वस्थ बनाता है। इसके अलावा नींबू त्वचा के रोम छिद्रों को बंद करके रंगत को निखारने में मदद करता है।
# चीनी एक अच्छे एक्सफोलिएट एजेंट के रूप में काम करती है जो धीरे-धीरे शरीर की सभी बंद मृत कोशिकाओं को निकालकर त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाती है।
# ऑलिव ऑयल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को गहराई से पोषण देने का काम करता है और साथ ही एजिंग के निशानों को भी दूर करता है।
# शहद में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा को पर्यावरण से होने वाले नुकसानों से बचा कर रखते हैं।
इस तरह बनाएं शुगर स्क्रब:
# शुगर स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में नींबू का रस और ऑलिव ऑयल लेकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें शहद डालकर मिलाएं।
# अब इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें। आपका शुगर स्क्रब तैयार है। शुगर स्क्रब लगाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
# अब शुगर स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। दो-तीन मिनट तक मसाज करने के बाद इसे थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। बाद में अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।



إرسال تعليق