वैसे तो गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है लेकिन इसे हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता हैं। ऐसा ही हम अक्सर सुनते है। अगर आप पानी पुरी खाते है और आपको कोई टोकता है तो आप उन्हें इसके फायदे गिनाकर सामने वाले का मुंह बंद कर सकते है। लेकिन इसे खाने से आपको कई समस्या से निजात मिल सकती है।
गोल गप्पे खाने के फायदे:
# वजन: अगर आप वजन कम करना चाहते है तो पानीपुरी के पानी को थोड़ी सावधानी के साथ बनाया जाए। इसमें मीठा बिल्कुल न हो, पुदिना, हींग, नींबू वह कच्चा आम मिलाए। पानी में टमाटर का उपयोग नहीं करें। साथ ही गोलगप्पे को रवे के नहीं बल्कि आटे से बनाए और उसे कम तले।
# छाले: कई बार जब छाले हो जाते है तो सबसे पहले पानी पुरी खाना चाहिए। इसका पानी तीखा और खट्टा मीठा स्वाद छालों का राहत देता है। इसमें जलजीरा, पुदीना व इमली होती है।
# बैचेनी: अक्सर जब हम बस में सफर करते है तो घुटन होने लगती है। ऐसे में आप सफर करने से पहले 3 से 4 गोल गप्पे खाले जिससे आपको राहत मिलेगी और घुटन भी नहीं होगी।

إرسال تعليق