राहुल गाँधी का बयान: 10 साल सत्ता में रहकर हममें भी घमंड आ गया था !!


वैसे तो राहुल गाँधी अपने बयान को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि 2014 के आम चुनावों में मिली हार से पार्टी ने सबक सीखा है। लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटजिक स्टडीज में एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा, 'आपको सुनना होगा-नेतृत्व का आशय सीखना है।' 

आ गया था घमंड:

उनसे जब पूछा गया कि उनकी पार्टी ने 2014 में मिली चुनावी शिकस्त से क्या सीखा तो उन्होंने कहा, '10 साल तक सत्ता में रहने के बाद कांग्रेस में कुछ हद तक दंभ आ गया था और हमने सबक सीखा।'

2014 चुनाव में कांग्रेस की हार से लिए गए सबक के बारे में उन्होंने कहा कि नेतृत्व का काम सबको सुनना है, सहृदयता है। उन्हें लगता है कि पार्टी के रूप में कांग्रेस में घमंड आ गया था। इसलिए यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि पार्टी दरअसल लोग होते हैं. कांग्रेस में यह सभी के लिए एक सीख है।

नौकरियां देना है मकसद:

राहुल ने कहा कि भारत नौकरियां देकर ही अपना कद बढ़ा सकता है और भारत में 'नौकरियों का संकट' है। उन्होंने कहा, 'मैं काफी हद तक हिंसा का सामना किया है। उन अनुभवों ने मुझे लोगों के प्रति दयालु बना दिया। मैं उन लोगों के प्रति सहानुभूति महसूस करता हूं जो कमजोर और सताये हुए होते हैं।'

Post a Comment

أحدث أقدم