हाल ही में Infinix Note 5 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये स्मार्टफोन गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यानी इसमें स्टॉक एंड्रॉयड के साथ ही समय-समय पर अपडेट भी मिलता रहेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी है।
स्पेसिफिकेशन:
Infinix Note 5 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है और चूंकि ये एक एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है ऐसे में इसमें एंड्रॉयड P के अपडेट की भी उम्मीद की जा सकती है। इस स्मार्टफोन में 18:9 रेश्यो के साथ 5.99-इंच फुल-HD+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3GB और 4GB रैम और ARM Mali G71 GPU के साथ MediaTek Helio P23 प्रोसेसर दिया गया है।
अन्य फीचर्स:
इसके रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। ये कैमरा लो-लाइट फोटोग्राफी, AI-बेस्ड ऑटो सीन डिटेक्शन और AI पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसके रियर कैमरे के साथ ही LED फ्लैश का भी सपोर्ट दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में मौजूद फ्रंट कैमरे की बात करें तो यहां सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी सपोर्ट दिया गया है। इसकी बैटरी 4,500mAh की है।

إرسال تعليق