व्हाट्सअप का ये फीचर मार्क एज रीड एंड्राइड के बीटा वर्जन पर देखा गया है। लेकिन बीचा वर्जन पर अभी इस फीचर को इस्तेमाल नहीं किया गया है। अभी ये फीचर टेस्टिंग मोड पर है। इसके अलावा कंपनी अभी नोटिफिकेशन में ही चैट को म्यूट करने वाले फीचर पर काम कर रही है।
बता दें कंपनी से पहले ही नोटिफिकेशन में ही मैसेज की रिप्लाई करने का फीचर पहले ही उपलब्द करा दिया है। ऐसे में इन दो नए फीचर के आने के बाद इन्हें भी इसके साथ जोड़ दिया जाएगा। इस फीचर की टेस्टिंग खत्न होने के बाद नोटिफिकेशन पैनल नए फीचर्स के साथ दिखने लगेगा।
हाल ही में मेसेजिंग एप वाट्सएप ने ‘फॉरवर्ड मेसेज इंडीकेटर’ सेवा की शुरुआत की थी। इस सेवा से अब किसी भी उपयोक्ता को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि उसे प्राप्त हुआ संदेश वास्तविक है या किसी और के संदेश को उसे आगे भेजा (फॉरवर्ड) गया है।
कंपनी ने ऐसा देश में झूठी खबरों, अफवाह फैलने और गलत जानकारी से उपयोक्ताओं को बचाने के लिए किया है। उल्लेखनीय है कि कंपनी देश में भड़काऊ संदेश और अफवाहें फैलने को लेकर विवादों में घिरी है। इसके लिए उसने आज देशभर के प्रमुख अखबारों में पूरे पेज के विज्ञापन भी दिए हैं।

إرسال تعليق