दरअसल, हाल ही में हुई एक रिसर्च से सामने आया है कि जो लोग शादी में अधिक खर्चा करते हैं उनके रिश्ते भी उतनी ही जल्दी टूट जाते हैं और तलाक तक हो जाता है। अटलांटा की एमोरॉय यूनिवर्सिटी के एक सर्वे में यह दावा किया गया है कि जिन शादियों में खूब खर्च किया जाता है वो ज्यादा दिन तक नहीं टिकतीं। यह सर्वेक्षण 3000 विवाहित जोड़ों पर किया गया था और इसमें उनकी वेडिंग सेरेमनी के दौरान का समय भी दर्ज था।
विशेषज्ञों का मानना है कि जिन शादियों में तीन लाख से 6.8 लाख तक खर्च होता है उन शादियों के टूटने के चांसेज बहुत कम होते हैं। वहीं जिन शादियों में 13 लाख या उससे ज्यादा का खर्च किया जाता है वो शादियां जल्दी टूट सकती हैं और तलाक की संभावनाएं अधिक होती हैं। इनमें वो शादियां भी शामिल हैं जिनमें महंगी से महंगी इंगेजमेंट रिंग का इस्तेमाल किया गया था। बता दें कि विशेषज्ञों का मानना है कि जो लोग शादी के बाद हनीमून के लिए जाते हैं उनमें तलाक की संभावनाएं बहुत कम होती हैं। इसलिए शादी अधिक खर्च करने के बजाए हनीमून के लिए पैसे बचा सकते हैं और कहीं अच्छी ज्यादा हनीमून प्लान कर सकते हैं।

إرسال تعليق