प्रियंका चोपड़ा ने मैग्जीन मैक्सिम के लिए हॉट फोटोशूट करवाया है। प्रियंका की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर धड़ाधड़ा लाइक बटोर रही हैं।
हाल ही में प्रियंका अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ गोवा और मुंबई के दौरे पर आईं थी जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दोनो जल्द ही सगाई कर सकते हैं।
प्रियंका मैक्सिम के फोटोशूट में बिल्कुल नए हॉट अवतार में दिखाई दे रही हैं। ये फोटोशूट मैक्सिम हॉट 100 सीरीज़ का हिस्सा है। प्रियंका व्हाइट ड्रेस में अपनी अदाओं से कहर ढा रही हैं।
प्रियंका की ये फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस के बीच भी वायरल भी हो चली हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ ब्राजील के लिए रवाना हुई हैं जहां वो निक के कुछ फैमिली फ्रेंड्स से मिलेंगी।





إرسال تعليق