घर और ऑफिस में न लगने दें मकड़ी का जाला, आ सकती हैं ऐसी परेशानी


छत या कोने में अक्सर मकड़ियों के जाले लगे दिखते हैं। जैसे ही ये आपको दिखने शुरू हों, इन्हें हटा देना चाहिए। इनकी वजह से घर में वास्तुदोष पैदा हो जाता है। इसकी वजह से कई बार लोगों को काफी मेहनत करने के बाद भी आपेक्षित सफलता नहीं मिलती है। कमाया हुआ धन भी नहीं बचता है।

यह कार्यों में असफलता, बनते-बनते काम बिगड़ जा रहा है, परिवार के लोगों के स्वास्‍थ्य में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, तो पूरे घर की सफाई कर जालों को साफ कर दें। यह घर के बच्चों के स्वास्‍थ्य पर भी असर डालता है, व उनका दिमागी विकास भी बाधित करता है।

वास्तु शास्‍त्र के अनुसार, इसका कारण आपके घर में लगा मकड़ी का जाला हो सकता है, जो वास्तुदोष उत्पन्न करता है। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के साथ ही बीमारियों को भी न्योता देता है। घर के सदस्यों में हमेशा आलस, स्वभाव में चिड़चिड़ापन, नकारात्मक विचार आते हैं, तो इसका एक कारण मकड़ी का जाला हो सकता है।

ज्योतिषशास्‍त्र में कहा गया है कि जिस घर में जाले लगे होते हैं, वहां रहने वाले लोगों का दिमाग काम नहीं करता। वे लोग भी हमेशा जाले की तरह उलझे रहते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव का एक बड़ा कारण मकड़ी का जाला भी होता है।

यह परिवार के सदस्यों को मानसिक रोगी भी बना सकता है। ज्योतिषशास्‍त्र के अनुसार, जिस भी घर में मकड़ी जाला बनाने लगती है, उस घर पर दुर्भाग्य का साया मंडराने लगता है।

Post a Comment

أحدث أقدم