वीडियो में सपना रसोई का काम करते हुए नजर आ रही हैं। वह रोटियां बेल रही हैं और सेंक रही हैं। खाना बनाते हुए वह ठुमके भी लगा रही हैं। सपना चौधरी गाना गाते हुए कह रही हैं कि फूली-फूली रोटी मेरे हाथों से खाकर आया बड़ा मजा। साथ ही वे कह रही हैं कि मैं फूली-फूली रोटियां बना सकती हूं। सपना की लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
बता दें कि सपना बिग बॉस से निकलने के बाद पहले से ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं। सपना के गाने अब फिल्मों में भी सुनाई दे रहे हैं। कई फिल्मों में उन्होंने आइटम सॉन्ग भी किए हैं।
सपना पहले से ज्यादा फिट नजर आती हैं। बिग बॉस के घर से बाहर निकलकर उन्होंने अपना वजन भी घटाया है। वे अब पहले से स्लिम हो गई हैं। इतना ही वह बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं।



إرسال تعليق