दरअसल, 46 साल के संजीव मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले हैं। संजीव भाभा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और उन्हे बचपन से डांस का शौक है। संजीव कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार भी जीत चुके हैं। हाल ही में एक शादी समारोह में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे संजीव ने साल 1987 में आई गोविंदा की फिल्म ‘खुदगर्ज’ के गाने ‘आपके आ जाने से’ पर डांस किया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस वीडियो को अभी तक करोड़ों लोग देख चुके हैं।
संजीव के डांस के मूव ऐसे हैं कि बड़े-बड़े डांसर भी शरमा जाएं। कई लोगों ने अपने-अपने ट्विटर हैंडल्स से इस वीडियो को पोस्ट किया। वीडियो वायरल होने के बाद संजीव के घर पर मीडिया का तांता लग गया। बातचीत के दौरान संजीव ने बताया कि उनके मोहल्ले के लोग उन्हें डब्बू नाम से जानते हैं और उन्हें डांस का शौक काफी वक्त से है। देखें वायरल डांस वीडियो....

إرسال تعليق