अगर दोस्ती में दिखें ऐसे संकेत तो समझें प्यार में बदल गई है आपकी दोस्ती


अक्सर हम लोग दो दोस्तों को हमसफर बनते देखते हैं। वो कहते हैं न कि एक लड़का और एक लड़की कभी अच्छे दोस्त नहीं हो सकते! शायद ये बात सही भी है। क्योंकि एक समय के बाद ये दोस्ती प्यार में बदल ही जाती है। अगर आप भी किसी के साथ इस तरह की दोस्ती में हैं और आप कन्फ्यूज हैं कि कहीं आपकी ये दोस्ती प्यार में तो नहीं बदल गई है तो आज हम आपको इसके कुछ संकेत बता रहे हैं। इससे आप समझ जाएंगे किआपकी दोस्ती प्यार का रूप ले चुकी है.....

1. अगर आपके साथ ऐसा होता है कि आपके उस खास दोस्त का नाम लेते ही आपके चेहरे पर हंसी आ जाती है या फिर दिल तेजी से धड़कने लगता है।


2. आप यदि कुछ खरीदारी के लिए जा रहे हैं और आप हर चीज के लिए अपने उस दोस्त से सलाह लेते हैं तो समझ लें कि ये प्यार का इशारा है।

3. हर वक्त नजरें फोन पर गढ़े रहना, अपने उस खास दोस्त के फोन या मैसेज का इंतजार करना, नींद नहीं आती, आंखें बंद करते ही वो सामने आ जाता हैं।


4. जब वो साथ होता है, तो जिंदगी हसीन सी लगने लगती है। जिंदगी की हर बात उससे जुड़ी-सी लगती है। बस इस बात का इंतजार रहता है, कि किसी भी तरह से उस से मिलना हो जाए। उसके ख्याल में आप यूं खो जाते है कि सब कुछ भूल जाते हैं।

5. आपका दोस्त कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गया हो, तो आपको बेचैनी होती है, और आप उसके वापस लौटने का इंतजार करते है। आप अपने दूसरे दोस्तों के साथ समय बिताना भूल जाते है, आपको अब सिर्फ उसका साथ ही अच्छा लगता है।

Post a Comment

أحدث أقدم