कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि का स्वामी चंद्र होता है। ऐसे में माना जाता है कि कर्क राशि के जातक कोई भी बात ज्यादा देर तक नहीं पचा पाते हैं। कर्क राशि वाले से अपनी कोई भी राज की बात शेयर करने से बचना चाहिए।
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मिथुन राशि के जातकों का स्वामी बुध ग्रह होता है। ऐसे में कहा जाता है कि इस राशि वाले जातकों को अपनी कोई भी सीक्रेट बात शेयर नहीं करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र की माने तो इस राशि के जातकों को बातें बनान काफी पसंद होता है। जिस वजह से ये लोग कोई बात नहीं छुपाकर रखते हैं।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के लोगों का स्वामी मंगल ग्रह होता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों से बिल्कुल भी अपने राज न कहें क्योंकि इस राशि के लोग दूसरों को बात बताने से रोक नहीं पाते।
तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के जातक जब तक कोई बात दूसरों को नहीं बता देते तब कर उन्हें सुकून नहीं मिलता है। तुला राशि के जातक कोई भी बात अपने दिल में छुपाकर नहीं पाते हैं।





إرسال تعليق