स्ट्रेस : छोटी उंगली के नीचे कलाई के हिस्से पर दबाने से स्ट्रेस से राहत मिलती है।
इनडाइजेशन, एंग्जाइटी : कलाई पर हथेली से लगभग 3 सेमी नीचे बीच वाले हिस्से पर दबाने से इनडाइजेशन, एंग्जाइटी जैसी समस्या में राहत मिलती है।
हिचकी : हिचकी आने पर हथेली के बीच में दबाने से आराम मिलता है।
गर्दन का दर्द : इंडेक्स फिंगर और फिंगर के बीच के निचले हिस्से पर दबाव डालने से गर्दन के दर्द में राहत मिलती है।
दांत का दर्द : अंगूठे के नाखून के चारों तरफ प्रेशर देने से दांत दर्द में आराम मिलता है।
पेट की तकलीफ : पेट की खराबी होने पर हथेली के बीचों-बीच प्रेशर देने से आराम मिलता है।
सिरदर्द और माइग्रेन : इंडेक्स फिंगर और अंगूठे के बीच की जगह पर दबाने से स्ट्रेस, माइग्रेन, सिरदर्द, दांत का दर्द जैसी तकलीफ में आराम मिलता है।
हार्ट और लंग्स की समस्या : अंगूठे के नीचे वाली गद्देदार जगह पर दबाने से हार्ट कफ और सांस की तकलीफ में आराम मिलता है।

एक टिप्पणी भेजें