क्या आप जानते है दर्शकों का मनोरंजन करने वाली चीयरलीडर्स किन देशों से आती हैं?


क्या आप जानते है  कि IPL अट्रैक्शन में चीयरलीडर्स का योगदान बहुत ज्यादा है। मैच के दौरान हर चौके, छक्के और विकेट पर ये चीयरलीडर्स डांस करके दर्शकों का मनोरंजन करती हैं।


आईपीएल के दौरान भारत आकर परफॉर्म करने वाली अधिकतर चीयरलीडर्स अमेरिका, ब्रिटेन, मेक्सिको, फ्रांस, ब्राजील, यूक्रेन और साउथ अफ्रीका जैसे देशों से आती हैं। अधिकतर चीयरलीडर्स कोरियोग्राफी से जुड़ी होती हैं। कुछ चीयरलीडर्स के पास फिजिशियन इन ट्रेनिंग, ग्रेजुएट इन मेडिकल और एंथ्रोपोलॉजी जैसी अच्छी डिग्रियां भी होती हैं।


इन खूबसूरत बालाओं को एक मैच के लिए औसतन 15 से 27 हजार रुपये तक की तन्ख्वाह मिल जाती है। बोनस और ‘एक्स्‍ट्रा एपियरेंस’ की फीस भी इसी में शामिल होती है। बता दें कि टीम के मैच जीतने पर बोनस मिलता है। ‘एक्स्‍ट्रा एपियरेंस’ मैच के बाद होने वाली पार्टियों में काउंट किया जाता है। फोटोशूट वगैरह से भी इनकी कमाई हो जाती है।

Post a Comment

और नया पुराने