1. शादी के बाद लड़कियों का सरनेम चेंज होता है। शादी से पहले जहां लड़की अपने नाम के साथ पिता का नाम लगती थी। वही शादी के बाद उसको पति का नाम लगाना पड़ता है। यहीं से ही शादी के बाद लड़की के जिंदगी में आने वाले बदलावों की शुरूआत होती है।
2. नई-नई बहू को बुजुर्गों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेना पड़ता है। यह एक परंपरा है। वैसे भी बड़ो का पैर को हाथ लगाना एक अच्छी बात है।
3. शादी से पहले लड़कियां सिर्फ अपनी खुशी के बारे में ही सोचती हैं। मगर पति के घर आने के बाद उनको ससुराल वालों के बारे में भी सोचना पड़ता है। उन पर कई एेसी जिमेदारियां पड़ जाती है जो पहले उनके माता-पिता कर देते थे। मगर अब यह सारे काम उनको खुद करने पड़ेगें।
4. पहले आप अपने होने वाले पति से महीने में 1या 2 बार ही मिलती थी। मगर अब शादी के बाद आप उनके साथ रहेगी। साथ में घूमेगे और बाहर जाएंगे। ये सब बदलाव हर लड़की को शादी के बाद बहुत पसंद आते हैं।
5. शादी के बाद लड़कियों को अपनी लुक्स की तरफ ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। जैसे आप अपने मां-बाप के घर पजामा पहन कर घूमती थी। वैसे अब आप ससुराल में नहीं घूम सकते हैं। यही कारण है कि लड़कियां शादी के बाद सज-धज कर रहती हैं।
6. चाहे शादी से पहले आप किसी से सीधे मुंह बात न करती हो। मगर ससुराल में आने के बाद आपको हर बात बोलने से पहले सोचना पड़ता है। ताकि किसी भी परिवार वाले को बुरा न लगे।
7. शादी से पहले आपका न खाने का कोई पक्का समय होता था और न हीं सोने का। जब दिल किया खा लिया जब दिल किया सो गए। पर शादी के बाद एेसा नहीं रहता। हर कोई आपसे गंभीरता की उम्मीद करता है।





إرسال تعليق