जी हाँ... सुनकर आप भी हैरान हो गये ने लेकिन ये सच है। यहाँ के टीडॉन्ग समुदाय में एक ऐसी प्रथा है जिसमे नए जोड़े का शौचालय जाना वर्जित है। इस प्रथा का उलंघन करने को अपशगुन माना जाता है। दरअसल यहाँ के लोगो का ऐसा मानना है कि दूल्हा-दुल्हन बहुत पवित्र होते है और अगर वो शादी के तीन दिन के भीतर टॉयलेट जाते है तो उनकी पवित्रता भंग हो जाती है, ऐसे में दोनों ही अशुद्ध हो जाते है। इसके लिए घरवाले उन पर नजर भी रखते हैं।
यदि दूल्हा-दुल्हन ये प्रथा तोड़ते है तो उनकी शादी का रिश्ता भी टूट सकता है। इसके साथ ही इस प्रथा का पालन करने से दूल्हा-दुल्हन बुरी नजर से भी बच सकते है। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन टॉयलेट कम जाए इसके लिए उन्हें खाने-पीने को भी कम दिया जाता है। इस रस्म का पालन टीडॉन्ग समुदाय में बड़ी ही कड़ाई से किया जाता है।



إرسال تعليق