आईपीएल में पिछली रात दिल्ली डेयर डेविल्स अपने नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरी। इस मैच में सभी की निगाहे दिल्ली की टीम पर थी। क्योकि इस मैच में दिल्ली की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर पर पहली बार टीम को जीत दिलाने का दवाब था। और दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान और युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में तूफानी पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।
कप्तानी डेब्यू में सबसे बड़ा स्कोर -
श्रेयस अय्यर ने 40 गेंदों पर तीन चैकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 93 रन बनाए। यह आईपीएल में कप्तानी के डेब्यू पर किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।
इस मामले में उन्होंने आरोन फिंच के रिकॉर्ड को तोड़ा। जिन्होंने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के लिए कप्तानी में डेब्यू करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 64 रन की पारी खेली थी।
सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड -
इसी मैच में दिल्ली की तरफ से 19 साल के पृथ्वी शॉ ने तूफानी अर्धशतक बनाकर इतिहास रच दिया। अपना दूसरा मैच खेल रहे पृथ्वी आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
पृथ्वी ने 44 गेंदों में 7 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 62 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 18 साल 169 दिन में आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक बनाया। सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने के मामले में संयुक्त रुप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।इस मामले में पृथ्वी ने संजू सैमसन की बराबरी की, जिन्होंने 22 साल 169 दिन की उम्र में ही अर्धशतक बनाया था।



إرسال تعليق