बाथरूम में छुपकर संजय दत्त कर रहे थे ये गंदा काम तो पिता सुनील दत्त ने पकड़कर की थी जमकर धुनाई !


बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त हमेशा अपनी लाइफ स्टाइल के चलते सुर्खियों में रहते है। वैसे तो संजय दत्त ने कई हिट फिल्मे दी है। लेकिन इन दिनों अपने ऊपर बनी बायोपिक फिल्म संजू को लेकर काफी सुर्खियों में है। संजय दत्त की बायोपिक पर बनी फिल्म संजू का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 


29 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है। संजय ने फिल्म के सीन्स देखकर रणबीर के किरदार की तारीफ भी की थी। फिल्म में संजय दत्त की हर अच्छी-बुरी गलतियां, संघर्ष, कामयाबी सहित उनकी लाइफ के हर पहलु को दिखाया जाएगा। ये तो हुई फिल्म की बात। आज आपको संजय दत्त की लाइफ से जुड़े कुछ फैक्ट्स बताने जा रहे हैं। 


संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने पहली बार उन्होंने छिपकर बाथरूम में सिगरेट पी थी तब अचानक से पिता सुनील दत्त आ गए। सिगरेट पीता देख वे बेहद नाराज हुए थे और जूतों से उनकी पिटाई लगाई थी।

खबरों की मानें तो संजय दत्त की एक्टिंग से अमिताभ बच्चन बेहद इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने संजय दत्त को अपने घर डिनर करने बुलाया था। इतना ही नहीं उन्होंने संजय को सोने की एक चेन भी गिफ्ट में दी थी।

Post a Comment

أحدث أقدم