जानिए, क्या टीबी के मरीज को किस करने से भी फ़ैल सकता है टीबी?


टीबी को लेकर ऐसे कई सवाल लोग रोज पूछते हैं और उनका मानना है कि अभी भी हमारे देश में टीबी जैसी गंभीर बीमारी को लेकर पूरी तरह जागरूकता नहीं है। टीबी सेक्सुअल कांटेक्ट से कभी नहीं फैलता है और यह सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज नहीं है।

इसलिए इस बात के लिए डरे नहीं कि आपने किसी टीबी ग्रसित व्यक्ति को किस किया है तो आप इसकी शिकार हो जायेंगी। टीबी कभी भी किसी मरीज को छूने या किस करने से नहीं फैलता है, यहां तक कि उनके साथ बैठकर खाने या पीने से भी यह नहीं फैलता है।

इसलिए इस तरह की अफवाहों से दूर रहें। अभी भी ग्रामीण इलाकों में कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि टीबी के मरीज जिस चीज को छू दें या उनके इस्तेमाल किये हुए टॉयलेट सीट पर बैठने से भी उन्हें टीबी की बीमारी हो सकती है जबकि ऐसा नहीं है। अगर फिर भी आपको यकीन नहीं हो रहा है तो बेहतर होगा कि एक बार डॉक्टर के पास जाकर टीबी की जांच करवा लें।

Post a Comment

أحدث أقدم