ये कटौरा ग्रेटर चीन क्षेत्र के एक व्यक्ति ने खरीदा. यह जानकारी साउथ वे एशिया के चैयरमेन निकोलस चॉउ ने दी. चॉउ ने कहा यह कटोरा 6 इंच (14.7 सेमी.) डायामीटर का है। जिसको चीनी और पश्चिमी तकनीक के साथ खूबसूरत पेंटिंग के साथ सजाया गया है। इसमें डेफोडिल सहित कई तरह के फूलों की नक्कासी की गई है।
चीन भी भारत की तरह दुनिया की प्राचीन संस्कृति और कला के लिए पहचाना जाता है और वहां ऐसी बहुत सी वस्तुएं हैं। चीन में अक्सर ऐसी दुर्लभ चीजें पाई जाती हैं जिनका संबंध एक खास कालखंड से जुड़ा होता है। कटोरा चीन की पारंपरिक चित्रकला व यूरोप की तकनीक के मिश्रण का अद्भुत नमूना है। बता दें कि पिछले साल भी चीन के सोंग वंश से जुड़ा1000 साल पुराना एक कटोरा 3.77 करोड़ डालर में बिका था।

إرسال تعليق