यह हसीना बंदूक तलवार का रखती है शौक, लोग बुलाते हैं 'भूरी डॉन'


भोले, मासूम और खूबसूरत चेहरे पर न जाइए। इसका नाम अस्मिता गोहिल है, जो कुख्यात लेडी डॉन है। उसने गुजरात के सूरत शहर में होली के दिन जबर्दस्त आतंक मचाया। आगे की तस्वीरें और इसके बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप।


उसने कुछ दिन पहले हाथों में छुरा लेकर सड़क पर जमकर उत्पात मचाया था। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक अस्मिता उर्फ भूरी के खिलाफ सूरत समेत कई जिलों के अलग-अलग थानों में 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अस्मिता का लिव इन पार्टनर संजय गोहिल भी हिस्ट्री शीटर है।


मूल रूप से सौराष्ट्र के ऊना शहर की रहने वाली अस्मिता का नाम वराछा में ही कुछ साल पहले हुए ट्रिपल मर्डर में सामने आया था। मगर, आरोप साबित नहीं होने पर उसे छोड़ दिया गया। ट्रिपल मर्डर में बरी होने के बाद भूरी की मुलाकात हत्या, लूट, मारपीट जैसे कई मामलों के आरोपी संजय से हुई। इसके बाद से दोनों लिव इन में रहने लगे।


भोले, मासूम और खूबसूरत चेहरे वाली अस्मिता की चार बहनें हैं। उसकी उम्र अभी सिर्फ 20 साल है। मगर, अपराध की दुनिया में उसने काफी नाम हासिल कर लिया है।

Post a Comment

أحدث أقدم