आज की यंग जेनरेशन अरेंज मैरिज के कॉन्सेप्ट पर ज्यादा भरोसा नहीं करती है और उन्हें तो अपनी पसंद से ही शादी करनी है। माना कि लड़कियां आत्मनिर्भर हो गईं हैं और अपने पसंद के लड़के से शादी करना चाहती हें लेकिन फिर भी वो अलव मैरिज करने में कतराती हैं। आज हम आपको बताते हैं आखिर क्यों लड़कियां लव मैरिज से कतराती हैं...
लड़कियों के दिमाग की बात करें तो वो पहले तो प्यार कर लेती है लेकिन धीरे-धीरे उन्हें ये अहसास होने लगता है कि उन्होंने कई तरह के कॉम्प्रोमाइज़ करने पड़ गए हैं। इस चक्कर में वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को छोड़ने की बातें सोचने लगती हैं।
जब कोई लड़की किसी लड़के से प्यार करती हैं जो आपके स्टेटस या कास्ट का ना हो तो मां बाप की पसंद और मर्जी की चिंता भी लड़कियों को सताने लगती है। उन्हें लगने लगता है कि उन्होंने प्यार करने में थोड़ी जल्दबाजी कर दी है, उनके पैरेंट्स उनके लिए इससे अच्छा लड़का ढूंढ कर लाते।
अरेंज मैरिज में कोई बात हो जाए तो लड़कियां अपने मां-बाप को इसका जिम्मेदार बता सकती हैं और उनके पास वापिस भी आ सकती हैं लेकिन अगर लव मैरिज करें तो अपने रिश्ते को निभाने की सारी जिम्मेदारी उनके सिर पर आ जाती है। अब चाहे रिश्ता चले या ना चले वो इसके लिए किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकती हैं और वापिस अपने मां-बाप के घर आने में भी उन्हें दिक्कत होती है।



إرسال تعليق