दिमाग को बनाना है तेज तो रोज दोपहर में जरुर करें यह एक काम


एक नए रिसर्च में पता चला है कि दोपहर में एक छोटी सी झपकी लेने से बुजुर्गों की स्मरण शक्ति, सोचने और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर हो सकती है। यह रिसर्च ने 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के 3,000 चीनी नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचनाओं का विश्लेषण कर किया गया।


ब्रिटेन के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं के इस अध्ययन के जरिये ये पता लगाने की कोशिश की कि नीद लेने से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव पड़ता है या नहीं। इस विश्लेषण के दौरान करीब 60 प्रतिशत लोगों ने कहा कि दोपहर के भोजन के बाद वे 30 मिनट से लेकर 90 मिनट से अधिक की झपकी लेते है।


इसमें शामिल लोगों से सवाल-जवाब करने के बाद यह निषकर्ष निकला कि खाना खाने के बाद करीब एक घंटे की झपकी लेने वालों का प्रदर्शन मानसिक जांच में ऐसे लोगों से बेहतर रहा, जो झपकी नहीं लेते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم