मारवीय मलिक नाम की न्यूज़ एंकर लाहौर की रहने वाली हैं। मारवीय पाकिस्तान की पहली किन्नर न्यूज ऐंकर हैं और इससे पहले वो मॉडलिंग करती थीं। बीबीसी न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कहा, “कोहे-नूर न्यूज के रिलॉन्च के बारे में काफी चर्चा हो रही थी तो वह भी इंटरव्यू देने चली गईं।
मारवीय ने आगे बताया कि इंटरव्यू में बहुत सारे लड़कियां-लड़के आए थे। उनमें मैं भी शामिल थी। जब मेरा नंबर आया तो उन्होंने मुझे बाहर इंतजार करने को कहा। इसके बाद जब सभी लोगों के इंटरव्यू पूरे हो गए तो उन्होंने मुझे एक बार फिर अंदर बुलाया और कहा कि हम आपको ट्रेनिंग देंगे और कोहे-नूर न्यूज में आपका स्वागत है। ये सुनकर मैं खुशी से चीखी तो नहीं, लेकिन मेरी आंखों में आंसू आ गए।
उन्होंने बताया कि मेरी आंखों में आंसू इसलिए आए क्योंकि मैंने जो ख्वाब देखा था, मैं उसकी पहली सीढ़ी चढ़ चुकी थी। ट्रेनिंग में कोई दिक्कत नहीं आई। टीवी चैनल में जितनी मेहनत दूसरे न्यूज ऐंकरों पर की गई उतनी ही मुझ पर की गई। मैंने किसी तरह का लैंगिक भेदभाव नहीं देखा।




إرسال تعليق