अब घर में चूहों का सफाया करेंगे मोबाइल ऐप, जानें कैसे



मौजूदा समय को टेक्नोलॉजी युग कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। एक समय पर जहां कोई काम करने के लिए हमे कई जुगाड़ों की तलाश करनी पड़ती थी, वहीं काम टेक्नोलॉजी ने समेट कर एक बटन में कर दिया है। इस बार भी हम एक ऐसी ही तकनीक के बारे में बताने जा रहे है, जिसको जानने के बाद शायद कोई यकीन भी न करे, लेकिन यह एक सच्चाई है तो चलिए हम बताते है इस तकनीक के बारे में।।


इस बार एक ‘एंटी-रैट-सोनार’ नाम का ऐप तैयार किया गया है, जिसकी मदद से आप चूहों के आतंक से छुटकारा पा जाएंगे। दरअसल एक ‘एंटी-रैट-सोनार’ नाम का ऐप तैयार किया गया है। इस ऐप को बनाने वालों का कहना है की इसे 10 साल के शोध के बाद तैयार किया गया है। उनका कहना है की इससे ऐसी साउंड वेव्स निकलती हैं, जिसे सुनते ही चूहे भाग खड़े होते हैं।


घर में मौजूद चूहों को भगाने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में इस ऐप को इन्स्टॉल करना होगा। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध किया गया है। आपको जब भी अपने घर या दफ्तर से चूहों को भगाना हो तो आपको सिर्फ इस ऐप पर क्लिक करना होगा तब इससे जो साउंड वेव्स निकलेंगी उससे कोने में छुपे सभी चूहे भाग जाएंगे। इस एप्लीकेशन को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं और कई लोगों से इसे अच्छे फीडबैक भी मिल रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم