जहां कोई धनी रहता हो
आचार्य चाणक्य ने रहने योग्य प्रथम स्थान वह बताया है जहां कोई धनी रहता हो, क्योंकि जिस स्थान कोई धनी हो, वहां व्यवसाय में बढ़ौतरी होती है। धनी व्यक्ति के आसपास रहने वाले लोगों को भी रोजगार प्राप्त होने की संभावनाएं रहती है।
जहां कोई ज्ञानी रहता हो
आचार्य चाणक्य ने रहने योग्य दूसरा स्थान वह बताया है जहां कोई ज्ञानी रहता हो, क्योंकि जिस स्थान पर कोई ज्ञानी, वेद जानने वाला व्यक्ति हो, वहां रहने से धर्म लाभ प्राप्त होता है। हमारा ध्यान पाप की ओर नहीं बढ़ता है।
जहां कोई शासकीय अधिकारी रहता हो
आचार्य चाणक्य ने रहने योग्य तीसरा स्थान वह बताया है जहां कोई शासकीय अधिकारी रहता हो, क्योंकि जहां राजा या शासकीय व्यवस्था से संबंधित व्यक्ति रहता है, वहां रहने से हमें सभी शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है।
जहां नदी बहती हो
आचार्य चाणक्य ने रहने योग्य चौथा स्थान वह बताया है जहां आस-पास कोई नदी बहती हो, क्योंकि जिस स्थान पर नदी बहती हो, जहां पानी प्रचूर मात्रा में वहां रहने से हमें समस्त प्राकृतिक वस्तुएं और लाभ प्राप्त होते हैं।
जहां वैद्य रहता हो
आचार्य चाणक्य ने रहने योग्य पांचवा स्थान वह बताया है जहाँ कोई वैद्य रहता हो, क्योंकि जिस स्थान पर वैद्य हो, वहां रहने से हमें बीमारियों से तुरंत मुक्ति मिल जाती है।

إرسال تعليق