बॉलीवुड की 'चांदनी' के वो आख़िरी 15 मिनट...!!


कोई यकीन नहीं कर पा रहा है कि उनके बीच श्रीदेवी अब नहीं है। इसलिए सब जानना चाहते हैं आखिरी वक्त में ऐसा क्या हुआ था कि उनकी धड़कनें रुक गई। दुबई के अख़बारों ने परिवार वालों और पुलिस से सारी जानकारी एक रिपोर्ट छापी है, उस रिपोर्ट से पता चलता है सिर्फ 15 मिनट में हमेशा के लिए चांदनी बुझ गईं थीं।


दुबई के अख़बार खलीज टाइम्स में अब श्रीदेवी के आखिरी वक्त की कहानी सामने आई है. अख़बार के मुताबिक शनिवार को श्रीदेवी को सरप्राइज देने बोनी कपूर मुंबई से दुबई पहुंचे थे। शाम 5.30 बजे बोनी कपूर की श्रीदेवी से होटल में मुलाकात होती है। रात में डिनर के लिए दोनों के बीच 15 मिनट तक बात होती है। बोनी के साथ डिनर पर जाने के लिए श्रीदेवी तैयार होने चली जाती है। लेकिन 15 मिनट तक बाथरुम से बाहर नहीं निकलीं श्रीदेवी। शक होने पर बोनी कपूर ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। अंदर से आवाज़ ना आने पर बोनी ने धक्का देकर गेट खोला। बाथरूम में पानी से भरे बाथ टब में गिरी हुई थीं श्रीदेवी। बताया जा रहा है कि बाथरूम में श्रीदेवी को गिरा देख बोनी कपूर घबरा गए। उन्होंने श्रीदेवी को होश में लाने की बहुत कोशिश की लेकिन होश में नहीं आने पर बोनी कपूर ने अपने एक दोस्त को फोन किया।


रात करीब 9 बजे बोनी कपूर ने पुलिस को फोन कर बुलाया। उसके बाद श्रीदेवी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने श्रीदेवी को मृत घोषित कर दिया। अखबार ने परिवार और पुलिस के बयानों के आधार पर ये रिपोर्ट छापी है, जिसमें कहा गया है कि महज 15 मिनट में श्रीदेवी को हार्ट अटैक आया और वो बाथ टब में गिर गई और फिर उठ नहीं पाई।

Post a Comment

أحدث أقدم