परिवार में कमियां न निकाले
अक्सर देखा जाता है कि लड़के शादी की पहली ही रात अपनी पत्नी से शादी में हुई छोटी-मोटी कमियों को लेकर बातें करने लगते हैं। आपका ऐसा करना आपकी पत्नी का दिल दुखा सकता है। अपने पार्टनर के घरवालों की कमी न निकालें। याद रखें बड़े-बड़े फंक्शन में छोटी- मोटी कमियां रह ही जाती है। इसी बात का ध्यान लड़कियों को भी रखना चाहिए।
पास्ट को डिस्कस न करें
शादी की पहली रात को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो कभी भी अपने पास्ट अफेयर्स या गर्लफ्रेंड्स को अपने पार्टनर के साथ डिस्कस न करें। आपका ऐसा करना आपके रिश्ते को बनने से पहले ही खराब कर सकता है।
रोमांस में जल्दबाजी न करें
शादी की पहली रात एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। अपने पार्टनर से उसकी पसंद-नापसंद के बारे में जानकारी हासिल करें ताकि भविष्य में आपको उन्हें समझने में आसानी हो। ऐसे में पहली ही रात उतावलापन दिखाना रिश्ते को खराब कर सकता है।

إرسال تعليق