जहां एक तरफ सारी सोशल नेटवर्क्स ट्विटर, फेसबुक पर इंटाग्राम पर सेलिब्रिटीज छाये हुए हैं, वही उन सेलिब्रिटीज का एक बड़ा वर्ग भी है जो सोशल मीडिया में एक्टिव नहीं है। इन स्टार्स में सबसे पहला नाम ऐश्वर्या राय बच्चन का आता है। ऐश ने हमेशा से ही ट्विटर और अनेक सोशल नेटवर्क्स से दूरी बनाये रखी है और इस फेहरिस्त में और भी कई बड़े-बड़े स्टार्स के नाम शामिल हैं।
बॉलीवुड के बड़े स्टार्स रणबीर कपूर, कंगना रनौत, विद्या बालन, इमरान खान, आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, रानी मुखर्जी जैसे दिग्गज सितारे आज भी इस जाल से बचे हुए हैं। यह सितारे सोशल मीडिया के बजाये अपनी फिल्मों के ज़रिये फैंस से जुड़ना ज्यादा पसंद करते हैं।



إرسال تعليق